व्यापारियों की आयकर सम्बन्धी शिकायतों का समाधान होगा

चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल मिला प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त से

सम्यक न्यूज़, पटना.

बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल आज अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के नेतृत्व में नव पदस्थापित प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (बिहार एवं झारखण्ड) हर्ष प्रकाश से उनके कार्यालय राजस्व भवन, पटना में मिला I

BCCI का पटना स्थित मुख्यालय

चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने बताया कि बिहार में नयी औद्योगिक नीति लागू की गयी है. इससे राज्य में नया औद्योगिक माहौल बनेगा. साथ ही व्यापार की संभावनाएं बढ़ेगी. व्यापारियों, उद्योगपतियों को अनेक प्रकार के कर दायित्वों का पालन करना पड़ता है. वे राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं. सबसे महत्वपूर्ण आयकर से सम्बंधित विषयों पर आज काफी सौहार्द्रपूर्ण माहौल में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के साथ विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने चैम्बर प्रांगण में राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ बैठक करने की सहमति दी है. शीघ्र ही प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त को आमंत्रित किया जायेगा.

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, महामंत्री अमित मुख़र्जी, संयोजक सुभाष पटवारी, पूर्व महामंत्री पशुपति नाथ पाण्डेय  तथा कार्यकारणी सदस्य आशीष शंकर, सुनील सर्राफ एवं सच्चिदानंद थे I

कचरा नहीं उठा तो तुरंत डायल कीजिये 155304

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment