पूरे देश में एक साथ रक्तदान शिविर

सम्यक न्यूज़, पटना.

विप्र फाउंडेशन  द्वारा आज पूरे देश में एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसी क्रम में आज माँ ब्लड बैंक दरियापुर में भी ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया जिसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया।

इस मौके पर संगठन के महामंत्री श्री रूपेश जोशी ने बताया कि यह कैम्प फाउंडेशन द्वारा 13वें स्थापना दिवस एवं परशुराम जयंती पर एक साथ पूरे देश मे लगाया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है और पूरे भारत में इस मुहिम को आगे भी चलाया जायेगा. माँ ब्लड बैंक दरियापुर से जुड़े मुकेश हिसारिया ने बताया कि आज इकट्ठा किया गया सभी ब्लड जरूरतमंद थैलिसीमिया पीड़ित बच्चों को निःशुल्क या अन्य अति जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

शिविर में रक्त दान करता नवयुवक

इस शिविर को सफल बनाने में संयोजक ऋषि शर्मा, सुभाष शर्मा, निर्मल शर्मा,  विनोद कुमार मिश्रा तथा अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

डॉ सुभाष कुमार को मास्टर ऑफ साइंस इन डायबिटीज

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment