48 लोगों ने रक्तदान किया, 25 संस्थाएं सम्मानित
सम्यक न्यूज़, पटना.
मानवता की सेवा में पटना में रक्तावीरों की नयी टोली तैयार हो गयी है. इस अनोखी टोली के स्वयंसेवक जरुरत पड़ने पर आधी रात को भी बेझिझक और बेहिचक रक्तदान के लिए तैयार मिलेंगे. माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, दरियापुर द्वारा संचालित माँ ब्लड सेंटर में आज हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह करीब 55 लोगों ने भविष्य में रक्तदान करने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और अपने ब्लड ग्रुप की जांच करवा कर कार्ड अपने पास रखा ताकि भविष्य में वो रक्त दान कर सके। मौके पर 30 ऐसे नौजवान थे जिन्होंने माँ ब्लड सेन्टर में अपना नाम एवं मोबाइल नंबर नोट करवाया और कहा कि कभी भी जरूरत हो तो आधी रात को भी रक्तदान के लिए तैयार है। 48 लोगों ने रक्तदान भी किया । रक्तवीरो द्वारा किये गए रक्तदान को थैलसिमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों के लिए माँ ब्लड सेंटर में जमा किया गया। रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह का उद्घाटन माननीय ऊर्जा मंत्री भारत सरकार राजकुमार सिंह जी ने किया।
माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के अध्यक्ष जगजीवन सिंह( बबलू) एवं सचिव कन्हैया अग्रवाल(कन्नू) ने बताया कि माँ ब्लड सेंटर रक्तदान शिविर के दौरान माननीय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने ब्लड सेन्टर का भ्रमण कर कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में माँ वैष्णो देवी सेवा समिति बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है. उन्होंने भविष्य में संस्था को हर संभव सहायता मुहैय्या करने और भारत सरकार से भी यथा सम्भव मदद करवाने का आश्वासन दिया। इसी के साथ रक्तदान शिविर में आए सभी लोगो का उत्साह वर्धन किया और रक्तवीरो को सम्मानित किया।

मौके पर रक्तदान शिविर में एन कॉलेज के प्राचार्य एसपी शाही, धीरेंद्र सिंह, मेयर प्रत्याशी श्री बिट्टू सिंह जी, सायन किशोर जी, मनीष कुमार सिंह जी के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समाज सेवा में अलग अलग क्षेत्रो से समाज मे उत्कृष्ट कार्य कर रहे करीब 25 संस्थाओं और अन्य को सम्मानित भी किया गया।

अतिथियों का स्वागत व मंच संचालन श्री कृष्ण मुरारी अग्रवाल जी द्वारा किया गया । रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जगजीवन सिंह( बबलू) सचिव कन्हैया अग्रवाल(कन्नू) ओर कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल एवं माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही।
स्पाइनल कॉर्ड इंजरी (मेरूदंड के चोट)जागरूकता*





