प्रभु आहार के अध्यक्ष एवं एम डी एच मसाले के बिहार के सुपर स्टाकिस्ट महालक्ष्मी भंडार के राकेश कुमार ने आज बताया कि बिहार दिवस के अवसर पर एम डी एच के कई उत्पाद पर विशेष छूट दी जा रही है।
मौके पर एम डी एच मसाले भारत के विक्रय प्रबंधक सुरेन्द्र गोस्वामी ने कहा कि हमलोग बिहार दिवस के शुभ मौके पर पटना आये हैं। अतः कंपनी अपने कुछ उत्पाद पर छूट दे रही है। गोस्वामी ने बताया कि यह छूट चौदह अप्रैल तक दी जाएगी।

विक्रय प्रबंधक सुरेन्द्र गोस्वामी बुके देते हुए
मौके पर पटना पधारे सभी स्टार विक्रेता को प्रसंशा पत्र देकर सम्मनित किया गया।





