बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन द्वारा होली मिलन का आगाज़ अग्रसेन भवन , बैंक रोड पटना में किया गया। इस होली मिलन समारोह में हजारों की संख्या में इकठ्ठे होकर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया तथा होली की शुभ कामनाएं दी। अग्रसेन भवन का हाल पूरा खचाखच भरा हुआ था।

इस होली मिलन के अवसर पर सम्मलेन के अध्यक्ष अमर कुमार अग्रवाल ने कहा की होली रंगों का त्योहार है , प्रकृति जब पूरी धरती पर बसंत का रंग बिखेर रही होती है , तो होली का त्योहार आता है। होली रूप , रस , रंग एवं प्रेम का त्योहार है। अग्रवाल ने कहा कि होली मित्रता एवं एकता का पर्व है. होली जहां एक ओर सामाजिक एवं धार्मिक त्योहार है वहीं यह रंगों का त्योहार भी है। वृद्ध, नर-नारी सभी इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं।
मौके पर श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के भजन भी गाये।
मौके पर सम्मलेन के महासचिव अक्षय अग्रवाल ने कहा की होली एक देशव्यापी त्योहार भी है। इसमें जाति भेद को कोई स्थान नहीं है। अक्षय ने कहा की होली के अवसर पर पानी का दुरुपयोग कम से कम तथा रसायनिक रंगोंन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

मौके पर सदस्यों ने एक दूसरे को हर्बल अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएं दीं। इस अवसर पर सदस्यों ने मिठाई के साथ – साथ ठंडई एवं आईस्क्रीम का भी लुफ्त लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमर अग्रवाल ,निर्मल अग्रवाल , अक्षय अग्रवाल ,राज कुमार अग्रवाल , सूरज जी, राजेश माखारिया, प्रदीप पंसारी, संतोष अग्रवाल, जुगल चौधरी, सावरमल ड्रोलिया सहित अन्य की प्रमुख भूमिका रही .





