मालपुआ, ठंडई की मस्ती में होली गीतों और हाउजी की धूम

सम्यक न्यूज़, पटना.

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के खुले प्रांगण मे पिछले दिनों रोटरी पाटलिपुत्र के सदस्य मालपुआ, ठंडई की मस्ती में होली गीतों पर खूब झूमे. सभी सदस्यों ने प्रेम और उत्साह का त्योहार होली सपरिवार और शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति मे मनाया। होली खेलत नन्दलाल बिरज में, आज बिरज में होली रे रसिया, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे सुना दे जरा बांसुरी , रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा, अंग लगा दे रे मोहे रंग लगा दे रे, आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली जैसे नए, पुराने होली गीतों पर सुर मिलाते , थिरकते सदस्यों ने हाउजी और अन्य गेम्स का भी खूब मज़ा लिया. मालपुआ, ठंडई सहित अनेक स्वादिष्ट पारम्परिक व्यंनों का भी लोगों ने खूब लुत्फ़ उठाया। पारम्परिक गायन के साथ भगवान श्री कृष्ण की नृत्य संगीत नाटिका का भी चित्रण किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन रजनी, डाक्टर शिप्रा मैटिन, साक्षी मनकानी, और मुकेश जैन ने किया। मस्ती और उत्साह से लबरेज़ इस कार्यक्रम में रोटेरियन पी के अग्रवाल, अध्यक्ष जे पी तोडी, सेक्रेटरी अंजनी सिन्हा, रोटेरियन बिंदु सिंह, रोटेरियन नंदकिशोर अग्रवाल, रोटेरियन लक्ष्मीकान्त अग्रवाल, रोटेरियन नवीन गुप्ता, रोटेरियन बिपिन चचान, रोटेरियन अशोक अग्रवाल, रोटेरियन प्रेम मित्तल, डॉक्टर एस.एस. झा, रोटेरियन विनय लम्बा, रोटेरियन चिरंजीव खंडेलवाल समेत अनेक सदस्य एवं उनके परिवार जन उपस्थित थे.

होली की मस्ती में रोटरियन

बिहार के युवा प्रोफेशनल्स का होली मिलन, लोकगीत, रासलीला भी

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment