एस्टर और टेकरीवाल ग्रुप ने पटना के अग्रसेन भवन में होली मिलन आयोजित किया। इसमें पूरे बिहार के युवा टेक्नोक्रेट, आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, इंजीनियर एवं युवा उद्यमी शामिल हुए। होली मिलन के आयोजक आलोक चौधरी तथा विशाल टेकरीवाल ने कहा कि होली खुशी बांटने का त्योहार है। इसीलिए हम यहां खुशी बांटने के लिए हर साल जुटते हैं। हंसते हैं, गाते हैं, खुशियां मनाते हैं। फिर यहां से मिली खुशी को अपने साथ ले जाते हैं, जिसकी याद साल भर बनी रहती है।
पटना की होली pic.twitter.com/Hy9DUHQpDi
— munesh jain (@muneshjain17) March 17, 2022
इस बार होली के रंग को ब्रज की होली और रासलीला प्रस्तुत करनेवाले कलाकारों ने खूबसूरत बना दिया। आया होली का त्योहार , उड़े रंग की बौछार” “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” , “आज न छोड़ेंगे हमजोली – खेलेंगे हम होली”, “अरे जा रे हट नटखट न छू रे मेरा घूंघट – पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे ! मुझे समझो न तुम भोली भाली रे” “पिचकारी के लागल बुखार” आदि होली के गानों एवं नृत्य से आज पूरा अग्रसेन भवन , शक्तिधाम परिसर गुंजायमान हो गया।
यहां बिहार से लेकर राजस्थान तक के खास पकवान भी परोसे गए।
रंग, अबीर, गुलाल पाकर बच्चों के चेहरे खिले





