सम्यक न्यूज़, पटना.
शुगादेवी सीताराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के बीच केमिकल रहित अबीर, गुलाल, रंग एवं अन्य सामानों का वितरण किया गया। होली का सामान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राज अकेला ने बताया कि बिहार महिला अग्रवाल सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन के मार्गदर्शन में वार्ड नं. 18 के झुग्गी झोपड़ी, दो पुलवा रोड तथा गली कूंचों में सामग्री के वितरण किया गया। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम एवं भाईचारा का त्योहार है तथा सभी को मिलकर यह त्योहार मनाने चाहिए।

मौके पर वार्ड पार्षद रंजन कुमार तथा बालाजी गिफ्ट कार्नर के विकास अग्रवाल ने भी सहयोग किया।आज के वितरण में उत्तम सिंह, दीपक कुमार ,राकेश पांडे, प्रमोद कुमार, केशव देव , राजकुमार , एवं शत्रुघन कुमार भी उपस्थित थे.
शिक्षा, शास्त्रार्थ एवं स्वावलंबन का केंद्र होगा रामायण वि.वि





