होली आपसी प्रेम एवं भाइचारा का प्रतीक – पी के अग्रवाल

आज बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एक दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली की बधाई दी गई । मौके पर चैम्बर अध्यक्ष श्री पी० के० अग्रवाल ने कहा कि होली आपसी प्रेम एवं भाइचारा का प्रतीक है। होली हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने की प्रेरणा प्रदान करती है। अग्रवाल ने कहा कि चूंकि रंग एवं अबीर में कई प्रकार के रसायनों का प्रयोग होने लगा है, जो शरीर की त्वचा को तो नुकसान करता ही है साथ ही पर्यावरण को भी प्रदूषित करता है तथा इससे जल की भी बर्बादी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए चैम्बर द्वारा फूलों की होली मनाई जाती है. अध्यक्ष ने सभी अतिथियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे व सद्भावना के साथ मनायें ।

होली मिलन में श्री राधा सर्वेश्वर रास मंडली, वृन्दावन के कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीतों एवं नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे देख सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए ।

मिलन समारोह में बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री नीतीन नवीन, माननीय विधायक श्री नन्द किशोर यादव, श्री अरूण कुमार सिन्हा, श्री संजीव चौरसिया, पटना एयरपोर्ट के निदेशक श्री बी०सी०एच० नेगी तथा बिहार सरकार एवं भारत सरकार के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी धर्म तथा प्रोफेशन के लोग सम्मिलित हुए। साथ ही मिलन समारोह में काफी संख्या में राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायी परिवार सहित पधारे.

मौके पर समारोह में चैम्बर के उपाध्यक्ष श्री एन० के० ठाकुर एवं श्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री विशाल टेकरीवाल, महामंत्री श्री अमित मुखर्जी के साथ-साथ चैम्बर के होली मिलन समारोह आयोजन समिति के संयोजक श्री आशीष शंकर, सह-संयोजक श्री अजय गुप्ता, श्री गणेश कुमार खेतड़ीवाल, श्री सुभाष कुमार पटवारी, श्री शशि मोहन, श्री सावल राम ड्रोलिया, श्री सुबोध कुमार जैन, श्री पवन भगत, श्री प्रदीप चौरसिया, श्री शशि गोयल, डॉ० रमेश गाँधी, श्री पशुपति नाथ पाण्डेय, श्री उत्पल कुमार सेन, श्री अनिल पचीसिया, श्री राजेश कुमार अग्रवाल, श्री जे० पी० तोदी के साथ-साथ बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यसायी सपरिवार समारोह में सम्मिलित हुए।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment