कुंडलपुर महोत्सव आयोजन के लिए राजगीर में बैठक आज

सम्यक न्यूज़.

भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर कुंडलपुर महोत्सव के आयोजन के सन्दर्भ में नालंदा जिला प्रशासन आज राजगीर में विशेष बैठक करेगा. इसमें नालंदा जिला के सभी विशेष अधिकारी एवं कमेटी के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे. यह जानकारी दिगंबर जैन समिति के मंत्री एवं प्रमुख श्री विजय कुमार जैन ने कुंडलपुर महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर नालंदा के जिला पदाधिकारी से मुलाकात के बाद दी. श्री जैन ने उन्हें बिहार सरकार द्वारा राज्य स्तर पर कुंडलपुर महोत्सव के बारे में अवगत कराया. उन्होंने बताया कि जैन धर्म के 24 वें एवं अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्मभूमि नालंदा जिले के कुंडलपुर में है और उनकी जयंती के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन धूम-धाम से किया जाता है. इसमें हजारों जैन धर्मावलम्बी अत्यंत श्रद्धापूर्वक भाग लेते हैं.

इसी संदर्भ में उन्होंने बताया कि कुंडलपुर महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सोमवार 14 मार्च को जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष मीटिंग का आयोजन राजगीर में किया गया है. श्री जैन ने जिला अधिकारी श्री शशांक शुभंकर को भगवान महावीर स्वामी का स्मृति चिह्न भी भेट किया.

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment