शक्तिधाम दादीजी मंदिर में दादीजी होली मिलन का भव्य आयोजन

दादी फागुन की आयो बहार

बुला रहा है सांवरा अपने अपने द्वार

शक्तिधाम दादीजी  मंदिर में दादीजी होली मिलन का भव्य आयोजन किया गया। शक्तिधाम मंदिर के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन दादीजी होली मिलन महोत्सव आयोजित किया जाता है।

दादीजी होली मिलन में महिलायें

आज दादीजी का श्रृंगार देशी एवं विदेशी फूलों से बड़े हीं मनमोहक ढंग से किया गया था। दादीजी का श्रृंगार अति मोहक एवं दर्शनीय लग रहा था। भक्तगण दादीजी का दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे। दादीजी मंदिर में सैकड़ों की संख्या में महिलायें भक्ति भाव से भजन कीर्तन कर रही थी। महिलायें  ……”

“उत्सव में उड़े गुलाल मईया म्हारो अंगनियां में आज “

दादीजी होली मिलन

“मैयाजी थ्हारी बेटी हूँ मै रखियो मेरी लाज “

 “दादी फागुन की आयो बहार, बुला रहा है सांवरा अपने अपने द्वार ” 

आदि भजन गा रही थीं। महिलायें इन गीतों पर खूब झूमी और अबीर गुलाल उड़ाए।

दादीजी होली मिलन समारोह में उत्साह , उमंग के बीच आस्था का रंग भी दिखा। रंग बिरंगे चकाचक  परिधानों में सजी महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।

होली मिलन के दौरान होली खेलने से पहले श्रद्धालु महिलायें दादी जी की चरणो में अबीर गुलाल अर्पित कर रहे थे। महिलायें गा रही थीं:-

 “झुंझुनू की सेठानी निहाल करसी- मांग ले दादी स मालामाल करसी” .

आज दादीजी की होली में शकुंतला अग्रवाल, सरिता बंका, सरोज बंका, प्रेमलता गोयल, अनुसुईया खेतान, रेणु अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया . 

इस अवसर पर दादीजी को विशेष छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद दादीजी की 51 बत्तियों के दीप से महाआरती की गयी। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद मालपुआ, खीर, समोसा का वितरण किया गया।

मौके पर शक्तिधाम सेवा न्यास के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की श्याम फाल्गुन महोत्सव भक्तों के जीवन में खुशहाली का परिचायक है।

अमर अग्रवाल ने बताया की पांच दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन कल 13 मार्च   रविवार को दिन में दस बजे से निशान शोभा यात्रा  पुष्प विहार अपार्टमेंट , एक्जीविशन रोड से निकलकर भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, जहाजी कोठी, हथुआ मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, होटल मौर्या, विस्कोमान भवन होते हुए महाराजा अग्रसेन मार्ग शक्तिधाम मंदिर पहुंचेगी।

आज के समारोह में अमर अग्रवाल , अक्षय अग्रवाल , निर्मल अग्रवाल, रोशन सर्राफ, सुशील मित्तल, पवन भगत, रितेश तुलसियान, राजकुमार अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment