माँ ब्लड सेन्टर के नाम हॉस्पिटल का रिक्वेस्ट लेटर जरूरी

सम्यक न्यूज़, पटना.

अपनी रक्त सम्बन्धी जरूरतों के लिए माँ ब्लड सेन्टर पहुँचने वाले लोगों के पास हॉस्पिटल का रिक्वेस्ट लेटर (मुहर के साथ) होना जरूरी है. इसके नहीं रहने पर उन्हें परेशानी हो सकती है. माँ ब्लड सेन्टर के मुकेश हिसारिया ने व्यावहारिक दिक्कतों के मद्देनज़र आम जनता से जरूरी बातों का ध्यान रखने का आग्रह किया है.

श्री हिसारिया ने कहा कि माँ ब्लड सेन्टर का उद्देश्य जन कल्याण है और इसका किसी तरह से दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. यहाँ फिलहाल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही ब्लड डोनेशन और ब्लड सप्लाई की सुविधा उपलब्ध है. ब्लड लेते वक्त क्रॉस मैच के लिए कम से कम दो घंटे का वक्त देना होगा तभी सुचारू रूप से सेवा हो सकेगी.

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील सुंदरका ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरियापुर गोला स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर के पीछे माँ ब्लड बैंक सेन्टर का लोकार्पण किया है और जन कल्याण ही समिति का एकमात्र लक्ष्य है. यहाँ से
रोगी को ब्लड किस रूप में चाहिए , जैसे -Whole Blood, PRBC, Platelates या Plasma- इसका रिक्वेस्ट लेटर पर जिक्र होना आवश्यक है. उन्होंने ब्लड सेंटर में आने से पहले 9199334333 पर सूचना अवश्य देने का आग्रह किया है.

जातीय भेदभाव मिटाने के लिए वीरायतन, पालीताणा स्कूल का अभिनव प्रयोग

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment