हनुमान जी को 25 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया

सम्यक न्यूज़, पटना

सुन्दरकांड पाठ के 25 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आज हनुमान जी को 25 किलो के लडू के भोग लगाया गया. प्रत्येक मंगलवार को आध्यात्मिक सत्संग समिति के तत्वावधान में होनेवाले इस सामूहिक सस्वर पाठ के बाद भंडारा सम्पन्न हुआ.

आर्य कुमार रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन आज सुन्दरकांड पाठ के सामूहिक सस्वर पाठ से गूँज उठा. आज सुन्दरकांड पाठ का 25 वां वार्षिकोत्सव था. इस अवसर पर हनुमान जी को 25 किलो के लडू के भोग लगाया गया. इसके पूर्व मध्याह्न में हनुमानजी महाराज का भंडारा आरम्भ हुआ. भंडारे के संयोजक महेश जालान ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है . आज के भंडारे में लगभग छः हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया .

महाराणा प्रताप भवन में सुन्दरकाण्ड पाठ के 25 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर संयोजक महेश जालान


इस मौके पर आध्यात्मिक सत्संग समिति के अध्यक्ष कमल नोपानी ने बताया कि आज संध्या पांच बजे से सर्वकल्याणार्थ संकल्प से सामूहिक सुन्दरकाण्ड का पाठ आरम्भ हुआ. लगभग पांच सौ श्रद्धालुओं के समवेत स्वर में गूँज उठा –
“ जामवंत के वचन सुहाए – सुनि हनुमंत हृदय अति भाय”

इस मौके पर सत्संग करते हुए आचार्य चंद्रभूषण मिश्र ने कहा कि सुन्दरकाण्ड के सामूहिक पाठ से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा. आचार्यजी ने कहा कि सुन्दरकाण्ड में श्री हनुमानजी महाराज द्वारा किये गए श्रीराम काज का वर्णन है –
राम काजु सबु करह्हु , तुम्ह बल-बुद्धि-निधान !आशिष दइ गई सो , हरषि चलेउ हनुमान ! सुन्दरकाण्ड में हनुमानजी महाराज का प्रभु श्री राम के प्रति सेवा भाव का वर्णन है . हनुमानजी बल और बुद्धि की खान हैं . इसीलिए जो कोई भी भक्त श्रद्धालु शुद्ध मन से सुन्दरकाण्ड का पाठ करता है , प्रभु श्रीराम उसकी सकल कामना पूर्ण करते हैं .

सुन्दरकाण्ड के संयोजक महेश जालान के नेतृत्व में सामूहिक पाठ के पश्चात आरती की गयी . तत्पश्चात प्रसाद का आयोजन हुआ जिसमे आमंत्रित अतिथियों सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया .
मौके पर महामंत्री विष्णु सुरेका, पूर्व अध्यक्ष गणेश खेतरीवाल, राजेश बजाज सहित समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने मे लगे हुए थे.

महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं – उप मुख्यमंत्री

 
       

.

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment