सम्यक न्यूज़, पटना
महिलाएं अगर मन में कुछ हासिल करने की ठान लें तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं हैं. कोई भी उपलब्धि उनकी पहुँच से बाहर नहीं है. ये बातें आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार की उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी ने महिला सम्मान समारोह में कहीं. समारोह का आयोजन सिन्हा लायब्रेरी रोड स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में किया गया था.
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद 30 वर्षों के संघर्ष और मेहनत की बदौलत आज इस मुकाम पर पहुंची हैं. कभी न हार माननेवाली जिजीविषा और लगन ही सफलता की प्रेरणा है. महिला सशक्तीकरण के लिए वे शुरू से प्रयासरत रहीं हैं. वे आज कन्फ़ेडररेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की बिहार शाखा द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में बोल रही थीं. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में महिला उद्यमिता, जागरुकता और सशक्तीकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों और इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनथक प्रयास से देश-दुनिया अवगत है और यह एक मिसाल के रूप में कायम है. इस अवसर पर कन्फ़ेडररेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की बिहार शाखा के चेयरमैन कमल नोपानी ने कहा कि कैट की दिल्ली में भी महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की सहायता दी जाती है.

सम्मान समारोह में समाज के विविध क्षेत्रों जैसे समाज सेवा, पत्रकारिता, चिकित्सा, महिला उद्यमिता गायन, वादन आदि क्षेत्रों से आनेवाली करीब 75 महिलाओं को अंग वस्त्रम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इनमें बिहार महिला अग्रवाल सम्मलेन की अध्यक्ष डॉ. गीता जैन, गायिका नीतू नवनीत , सरोद वादिका रीता दास, पत्रकार रिंकू झा एवं श्रेया, पटना नगर निगम के वार्ड 32 की पार्षद पिंकी रानी, सुजनी कलाकार माला गुप्ता, डॉक्टर स्मृति पाण्डेय, डॉक्टर निधि बाला, ऋचा राजपूत, चेतना, जनक किशोरी, सुनीता, मोनिका प्रसाद समेत समाज के विविध क्षेत्रों उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कैट के प्रेसिडेंट अशोक सोनार एवं महासचिव रमेश गाँधी भी उपस्थित थे.
डेंटल कैम्प में दर्जनों महिलाओं के दांतों की जाँच





