सम्यक न्यूज़, पटना
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज कंकडबाग में आयोजित डेंटल कैम्प में महिलाओं के दांतों की निःशुल्क जाँच की गयी. बिहार अग्रवाल महिला सम्मलेन एवं सिटी डेंटल सेंटर कंकडबाग के संयुक्त तत्वावधान में कंकडबाग के डी सेक्टर में आयोजित चिकित्सा कैंप में 46 महिलाओं की दांतों की जांच की गई। इनमें से 16 महिलाओं के दांतों में खराबी पाई गई। दंत चिकित्सक डा रिशु सिन्हा ने कहा कि महिलाएं अपने दांतों का विशेष ख्याल नहीं रखती है। इस कारण उनके दांत जल्दी खराब हो जाते है। दांतों की खराबी से मुंह एवं साँस की कई बीमारियाँ भी हो जाती हैं. हर छह महीने पर लोगों को एक बार दांतों की जाँच अवश्य करानी चाहिए. शिविर में डा रिशु सिन्हा के साथ-साथ डा ईतीषा और डा अंकिता ने भी जांच में सहयोग किया। अनेक महिलाओं को आवश्यक दवाइयां एवं मुफ्त टूथपेस्ट तथा ब्रश भी दिया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डा गीता जैन ने बताया कि महिलाएं अपने परिवार का ज्यादा ख्याल रखती है लेकिन अपना ख्याल रखना ही भूल जाती है। उन्हें अपने परिवार के साथ-साथ खुद का भी ख्याल रखना चाहिए। तभी वे अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा सकती हैं. इस कैम्प में अनुपम, मीनाक्षी, सुरभि अग्रवाल, दुर्गा बनर्जी राधा और पूनम सहित अनेक महिलायें उपस्थित थीं.
आचार्य चंदना जी की अपील- युद्ध नहीं, आज विश्व को चाहिए मैत्री





