डायबिटीज से आँखों के रेटिना पर सीधा असर

सम्यक न्यूज़, पटना

भारत में डायबिटीज अथवा मधुमेह काफी तेजी से पाँव पसार रहा है । भारत में प्रत्येक पांच में एक व्यक्ति को मधुमेह है जो पूरे विश्व में चीन के बाद दूसरा है तथा इसकी संख्या दिनों दिन काफी तेजी से बढ़ रही है। अगर इसे नियन्त्रित  ना किया जाये तो इसका सीधा असर आँखों के रेटिना पर पड़ता है जिससे अंधापन भी हो सकता है. साथ ही इससे  हार्ट अटैक  या किडनी खराब हो  सकती है. ये बतें आज आधार द्वारा आयोजित निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर में प्रसिद्ध मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष कुमार ने कहीं ।  इस जांच शिविर का आयोजन मधुमेह एवं मोटापा रोग चिकित्सा केंद्र , राम कुँज अपार्टमेंट , पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड में किया गया।  डा कुमार ने कहा कि उचित खानपान तथा शारीरिक व्यायाम द्वारा टाइप 2 मधुमेह को 80 % तक रोका जा सकता है.

जाँच शिविर में मौजूद प्रसिद्ध डाइटीशियन डा सुमिता कुमारी ने बताया की मधुमेह को नियंत्रित रखने के लिए  खूब पानी पीएं तथा जामुन , सेब, अंजीर, ब्लैक बेरी, कीवी , खट्टे फल, कच्चा केला, टमाटर,  स्किम्ड दूध पाउडर, गेहूं,  बादाम, मटर, अनाज, ,दाल , सोया, अंकुरित फलियां, रोटी, मट्ठा, दही  इत्यादि का सेवन करना चाहिए.

इस अवसर पर आधार के अध्यक्ष ने कहा की इस जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य मधुमेह बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करना  तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। आज के इस जांच शिविर में 49 लोगों के मधुमेह की जाँच की गयी जिसमे 31 का मधुमेह काफी बढ़ा हुआ पाया गया। इसके अतिरिक्त 29 मरीजों का थायरायड, ई सी जी, लिपिड प्रोफाईल के साथ हीं साथ अत्याधुनिक तरीके से ब्लड प्रेशर जांच भी किया गया।  21 मरीजों के लिपिड प्रोफाइल की भी जाँच की गयी। इसमें से 19लोगों का कोलोस्ट्राल काफी बढ़ा हुआ मिला। डा कुमार ने बताया की मधुमेह लगातार बढ़ा रहने  के कारण हीं कोलस्ट्रॉल बढ़ जाता है जिससे हार्ट अटैक तथा दिल के बिमारी का खतरा होता है। मरीजों की विभिन्न जांच जितेंन्द्र एवं अन्य ने मिलकर किया।

आध्यात्मिक सत्संग समिति का सुन्दरकाण्ड वार्षिकोत्सव आठ को

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment