251 श्याम भक्तों का जत्था निशान के साथ खाटूधाम रवाना

शक्तिधाम सेवा न्यास परिसर पटना में आज श्याम मंडल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार कर उनके 251 निशान की पूजा की। बाबा के आगे ज्योति प्रज्ज्वलित कर सैकड़ों भक्तों ने विशेष आरती पूजा की और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। 

सम्यक न्यूज़, पटना

शक्तिधाम सेवा न्यास के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि आज 251 भक्तो का जत्था  खाटूधाम के लिए प्रस्थान किया । ये सभी भक्त खाटू में  श्याम बाबा को निशान अर्पित करेंगे। इसके बाद ये सभी भक्त झुंझूनू में रानी सती दादीजी का एवं सालासर धाम का दर्शन करेंगे। आज निशान भक्तों के जत्था को अमर अग्रवाल, ओम पोद्दार, नरेंद्र शर्मा,  शंकर शर्मा, मनीष मित्तल, रितेश तुलसियान, मनोज अग्रवाल आदि ने विदा किया। 

खाटू वाले श्याम बाबा के निशान की पूजा

श्री अग्रवाल ने बताया कि शक्तिधाम सेवा न्यास द्वारा पटना में पाँच दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शनिवार 12 मार्च से गुरूवार 18 मार्च के बीच पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री दादीजी होली मिलन शनिवार 12 मार्च, विशाल निशान शोभा यात्रा रविवार 13 मार्च , अखंड ज्योतिपाठ एवं रात्रि जागरण सोमवार 14 मार्च को तथा सवामनी भण्डारा प्रसाद मंगलवार 15 मार्च को होगा। इसके अतिरिक्त गुरूवार 18 मार्च को संध्या पांच बजे से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित है। 

श्री अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च को  निशान यात्रा पुष्प विहार अपार्टमेंट , एक्जीविशन रोड से निकलकर भट्टाचार्या रोड, पीरमुहानी, कदमकुआं, जहाजी कोठी, हथुआ मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, होटल मौर्या, विस्कोमान भवन होते हुए महाराजा अग्रसेन मार्ग शक्तिधाम मंदिर पहुंचेगी। 

चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने की मुजफ्फरपुर, भागलपुर व अन्य शहरों में एअरपोर्ट विकास की मांग

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment