मुख्यमंत्री ने किया “माँ ब्लड सेन्टर” का उद्घाटन

सम्यक न्यूज़ पटना

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति,पटना द्वारा दरियापुरगोला ब्रह्मस्थान मंदिर के निकट नवनिर्मित ब्लड बैंक”माँ ब्लड सेन्टर” का उद्घाटन आज माननीय  मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार जी द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद राज्यसभा श्री सुशील कुमार मोदी ,माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी ,माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे ,माननीय विधान पार्षद श्री लल्लन सराफ एवं समाज के अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा भाग लिया गया।

महाराष्ट्र के प्रकाश नाडर को मुख्य मंत्री सम्मानित करते हुए, जिन्होंने अपना 119 वां रक्तदान किया

         उद्घाटन के पश्चात माँ ब्लड सेंटर के भ्रमण के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने माँ वैष्णो देवी सेवा समिति के इस सार्थक पहल की सराहना की और उम्मीद जतायी कि ब्लड सेंटर का संचालन समाज के हित में निस्वार्थ भाव से माँ वैष्णो देवी सेवा समिति परिवार करता रहेगा।

मुक्यमंत्री ब्लड बैंक का निरिक्षण करते हुए

      कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओ. पी. साह जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

    उद्घाटन संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ब्लड बैंक अद्भुत है, समिति को कहा कि आपलोग इसी तरह कार्य करते रहे।माननीय मुख्यमंत्री ने कहा यह बिहार का मॉडल ब्लड बैंक होगा।

माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी जी ने रक्त दान करने के बाद कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार की सामाजिक पहल की आवश्यकता है और इसमें सरकार द्वारा हर संभव सहायता की कोशिश की जाएगी।

 माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे जी ने कहा कि समय पर रक्त प्राप्त होने से हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती है इसी कड़ी में यह माँ ब्लड सेंटर उपयोगी साबित होगा। कोरोना काल में मां वैष्णो देवी सेवा समिति ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी समाज हित का काम किया और सरकार और समाज को हर संभव सहयोग दिया है।

 माननीय सांसद राज्यसभा श्री सुशील कुमार मोदी जी ने कहा कि यह शरीर नश्वर है और मानव कल्याण में रक्त एवं  अंगों के दान से बड़ा कोई दान नहीं है।

महारष्ट्र के रक्तवीर प्रकाश नाडर महारष्ट्र से केवल माँ ब्लड सेंटर अपना 119वां रक्तदान करने आये और उन्होंने कहा माँ वैष्णो देवी सेवा समिति बर्षो से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है इसलिए इन्होंने अपना रक्तदान बिहार आकर करने की पहल की ओर बिहार  22वां राज्य है जहाँ ये रक्तदान करने आये है।

   साथ हीं मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्राप्त रकम की सहायता से थैलीसीमिया ऑपरेशन से ठीक हुए 11 बच्चों की तरफ से एक बच्चा राहुल ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

   मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक सुरेन्द्र राणा भी उपस्थित थे।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक को सम्मानित करते समिति के सदस्य

उद्घटान के पश्चात संध्या 6 बजे से माता का जागरण का आयोजन किया गया जिसमें जम्मू कटरा माँ वैष्णो देवी की 50 सालों से सेवा आरती कर रहे मुख्य पुजारी परम आदरणीय श्री अमीर चन्द जी और जम्मू के स्वामी हृदयानन्द गिरी जी ने सभी मौजूद भक्तों ओर दाताओं को आशीर्वाद दिया।

समिति के माता के दरबार में वैष्णव देवी कतरा के मुख्य पुजारी एवं अन्य

देश के प्रशिद्ध गायकों ने अपने भजनों से भक्तों को खूब रिझाया।

 कार्यक्रम में संस्था संस्थापक मुकेश हिंसारिया, अध्यक्ष सुशील सुंदरका, सचिव कमलेश सिंह एवं कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल के साथ समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर मुनि सुब्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाhttps://undekhilive.com/religion/jain-dharm-ke-beesawen-teerthankar-muni-subratnath-ka-moksh-kalyanak-mana/https://undekhilive.com/religion/jain-dharm-ke-beesawen-teerthankar-muni-subratnath-ka-moksh-kalyanak-mana/

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment