दादी मंदिर में फागुन नवमी पर भजनों की सरिता बही

सम्यक न्यूज़,पटना

आज फागुन नवमी के दिन दादी मंदिर में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन में भाग लिया. कोरोना महामारी के कारण करीब पिछले दो सालों से मंदिर में कोई बड़ा आयोजन नहीं हो पा रहा था. सरकार द्वारा मंदिर खोले जाने से महिलाओं में काफी ख़ुशी हैं और मंदिर में प्रतिदिन काफी अधिक संख्या में महिलायें पूजा अर्चना करने आ रही हैं.
दादीजी मंदिर के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद से मंदिर खुलने पर प्रतिदिन काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुगण पूजा पाठ करने मंदिर पहुँच रहे हैं. आज फागुन नवमी के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने दादी जी का भजन गायन किया.

  1. धोये – धोये आंगना में , आवो म्हारी दादीजी।
    बालकिया बुलावे बेगा , आओ म्हारी दादीजी।।
  2. दादीजी के श्री चरण पर सर धर , हृदय से करो पुकार,
    जो तेरा विश्वास है साँचा , भर देंगी भण्डार
  3. थे ही म्हारी कुलदेवी थारो आधार है ,
    मैया आकर सम्भालो थारो परिवार है ,
  4. मेंहदी रची थारै हाथां में , घुल रहयो काजल आँख्यां में।
    चुनड़ी को रंग सुरंग , माँ राणी सती – माँ राणी सती।

शक्तिधाम महिला मंडल के द्वारा किये जा रहे इस भजन कीर्तन में भक्ति रस की धारा बह रही थी तथा सभी उपस्थित समुदाय भक्ति रस में डूबे जा रहे थे।
भजन कीर्तन की समाप्ति के बाद सभी के बीच फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।
इस भजन कीर्तन में महिला मंडल की शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार ,रेणु अग्रवाल , अनुसूईया खेतान ,सरिता बंका ,प्रेमलता गोयल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आज के आयोजन को सफल बनाने में अमर अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, आदि की प्रमुख भूमिका रही

साध्वी डा. पियूष प्रभा का प्रवचन कल रविवार को

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment