गया के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, गया के छात्र कृष्ण प्रकाश की गत 16 फरवरी को स्कूल परिक्षेत्र में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इससे आक्रोशित उसके परिजनों एवं कारोबारी संगठनों ने इसे जघन्य हत्या बताते हुए इसकी सी.बी.आई जाँच की मांग की है.

सम्यक न्यूज़, पटना.

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, गया के छात्र कृष्ण प्रकाश की गत 16 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. इस दुखद घटना से मर्माहत एवं आक्रोशित परिजनों तथा अखिल भारतीय नारनौलिय अग्रवाल महासभा ने कल पटना के कारगिल चौक पर कैंडल मार्च निकालकर मृत छात्र को श्रद्धांजलि दी. मार्च में शामिल लोगों ने एक स्वर से मामले की सी.बी.आई से जाँच कराने की मांग की . छात्र कृष्ण प्रकाश गया के दवा व्यवसायी का पुत्र था और स्कूल की आठवीं कक्षा का छात्र था. परिजनों का आरोप है कि स्कूल परिक्षेत्र में ही प्रबंधन की लापरवाही से छात्र की जान गयी और प्रशासन इसे हलके में ले रहा है.

आक्रोशित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और विशेषकर शिक्षक शुभेंदु पर छात्र के साथ शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना और उसके के साथ निर्ममता के साथ पेश आने का आरोप लगाया. महासभा के पटना के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने इस दुखद घटना की निंदा करते हुए कहा कि गया जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस क़ानूनी कार्यवाई नहीं की गयी है. इससे पदाधिकारियों का स्कूल प्रबंधन के साथ मिलीभगत का शक गहरा होता जा रहा है. उन्होंने सरकार से इस अतिसंवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता के साथ शीघ्र कार्यवाई की मांग की है.

इस कैंडल मार्च में अखिल भारतीय नारनौलिय अग्रवाल महासभा के सभापति प्रमोद अग्रवाल, उप सभापति कंचन अग्रवाल, विधि प्रवीण परिषद् की अध्यक्ष एवं शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल, उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल नोपानी, पूर्व वार्ड पार्षद सुषमा साहू , लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव रणजीत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल , सुनील अग्रवाल , मुकेश अग्रवाल , चिंटू अग्रवाल , संतोष अग्रवाल, श्रीमती सुधा अग्रवाल , पूनम अग्रवाल , रेणू अग्रवाल , संगीता अग्रवाल आदि शामिल थीं.

साध्वी पियूष प्रभा 30 वर्षों से पदयात्रा कर दे रहीं सद्भावना का संदेश

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment