शंभु प्रसाद बने भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ, बिहार प्रदेश (आध्यात्म विभाग) के प्रदेश संयोजक 

अनदेखी लाइव, पटना : भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के आध्यात्म विभाग का प्रदेश संयोजक शंभू प्रसाद को मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह मनोनयन भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देशन एवं प्रदेश संयोजक वरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है। इस अवसर पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मुकेश नंदन जी, भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, बिहार प्रदेश अग्रवाल महिला अध्यक्ष डॉ गीता जैन, प्रभु आहार सेवा फाउंडेशन से धर्मराज केशरी, आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष एमपी जैन, ऐधना फाउंडेशन से प्रेम कुमार तथा अनेक गणमान्य लोगों ने शंभु प्रसाद  को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment