
प्रभु आहार सेवा समिति एवं आधार फाउंडेशन ने कमलदह स्थित वृद्धाश्रम में आग से बचाव के लिए दिए दो अग्निशमन यंत्र। साथ हीं वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को मिठाई दिया। मौके पर महासचिव मुकेश जैन ने कहा कि अभी गर्मी बहुत अधिक हो रही है। साथ ही पटना में आग लगने की घटना में भी काफी अधिक वृद्धि हो रही है। इस वृद्धाश्रम में सौ से अधिक वृद्ध महिला एवं पुरुष रहते है। लेकिन यहाँ पर आग से बचाव हेतु कोई व्यवस्था नही है। इसे देखते हुए यहां पर दो 6 किलो का अग्निशामक यंत्र लगवा दिया गया है। इसके लगने से यहाँ आग से सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह दोनों अग्निशमन यंत्र जक्कनपुर के विद्यादेव प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी स्व. जयशीला जी की स्मृति में दिया है।

मौके पर उपस्थित बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने कहा कि यहां की वृद्धाओं के लिए सिलाई की व्यवस्था करवाएंगी। तथा सिलाई मशीन भी देंगी जिससे महिलाएं अपना वस्त्र सिल सके।
आज के वितरण में राकेश कुमार , एम॰पी जैन , मुकेश जैन, धर्मराज केशरी, दुर्गारॉय पल्लवी , विद्यादेव प्रसाद , आदित्य ,मनजीत अदिति, सोनू , कृषु ,मीठी एवं अभिनव आदि मौजूद थे ।






