प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य

हथुआ मार्केट व्यावसायिक संघ द्वारा राहगीरों को शुद्ध पानी पिलाने के लिए पियायु का शुभारंभ संघ अध्यक्ष मुकेश जैन ने किया। जैन ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। जैन ने बताया कि हथुआ मार्केट व्यावसायिक संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से गर्मी के दिनों में प्यासे राहगीरों को पानी पिलाने हेतु प्यायु लगाया जा रहा है। जैन ने बताया कि व्यावसायिक संघ द्वारा प्रति वर्ष हथुआ मार्किट के सामने गर्मी के दिनों में प्यायु लगाया जाता है। इस प्यायु में शुद्ध ठंडा पानी के साथ कुछ मीठा भी पानी पीने वालों को दिया जाता रहा है । संघ के अध्यक्ष जैन ने बताया कि गर्मी के दिनों में राहगीरों को पानी पीने के लिए काफी भटकना पड़ता है। इस प्यायु के होने से लोगों को पानी के लिए भटकना नही पड़ेगा।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment