
कल मंगलवार से श्री दादीजी मंदिर में दो दिवसीय मंगसीर नवमी का भव्य आयोजन होने वाला है. आज श्री दादीजी मंदिर में महिलाओं ने दादीजी के हांथों में लगाई मेंहदी तथा चूड़ियों से हांथो को सजाया. मंदिर के मुख्य संस्थापक अमर अग्रवाल ने बताया की मंगसीर नवमी के पहले दादीजी के हाथो में महिलाओं ने मेंहदी लगाई. मेंहदी लगाने में रेखा मोदी, अनसुईया खेतान, सरोज बंका, सरिता बंका, प्रेमा गोयल, रेणु अग्रवाल लगी हुई थी।
अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर श्री दादीजी मन्दिर का अलौकिक भव्य श्रृंगार देशी एवं विदेशी फूलों से किया जाएगा तथा पूरे शक्तिधाम मंदिर की भव्य सजावट की जायेगी। अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार 05 दिसम्बर को शक्तिधाम में करीब आठ सौ से अधिक महिलाओं द्वारा सामूहिक श्री दादीजी नारायणी मंगल पाठ संध्या साढ़े तीन बजे से किया जाएगा। सभी महिलायें पीली साड़ी एवं लाल चुनड़ी ओढकर एक साथ पाठ करेंगी। अग्रवाल ने बताया की बुधवार 06 दिसम्बर को प्रातः 6:00 बजे दादीजीकी मंगल आरती होगी। इसके बाद राजस्थानी वेश भूषा में सजी महिलाओं द्वारा श्री दादीजी की पूजा अर्चना एवं जात पूजा किया जाएगा। साथ ही दादीजी को छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि संध्या पांच बजे से दस बजे रात्रि तक शक्तिधाम महिला मंडल एवं श्री श्याम मंडल द्वारा सुमधुर भजन एवं कीर्तन का आयोजन होगा। मौके पर रमेश मोदी, रौशन सर्राफ, सूर्य नारायण सहित अन्य उपस्थित थे।







