शक्तिधाम में दादीजी जन्मोत्सव की धूम

पटना – 21 नवम्बर 2023

धोये – धोये आंगना में , आवो म्हारी दादीजी
श्री दादीजी जन्मोत्सव के अवसर पर शक्तिधाम मंदिर की छटा निराली लग रही थी। आज श्री दादीजी मंदिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर दादीजी सेवा समिति के सचिव अक्षय कुमार अग्रवाल ने बताया की प्रत्येक वर्ष श्री दादीजी का जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। सैकड़ों की संख्या में महिलायें लाल पीले वस्त्रों में सज धज कर पहुच रही थी। महिलायें श्री दादीजी की पूजा अर्चना कर रही थी। शक्तिधाम महिला मंडल की सैकड़ों महिलायें एक साथ लाल पीले वस्त्रों में सज धज कर मंगल पाठ कर रही थी। भक्ति संगीत में डूबी महिलायें भजन कीर्तन से भक्ति रास की सरिता बहा रही थी। महिला मण्डल की सदस्याएं भजन गा रही थी

  1. धोये – धोये आंगना में , आवो म्हारी दादीजी।
    बालकिया बुलावे बेगा , आओ म्हारी दादीजी।।
  2. दादीजी के श्री चरण पर सर धर , हृदय से करो पुकार,
    जो तेरा विश्वास है साँचा , भर देंगी भण्डार
  3. थे ही म्हारी कुलदेवी थारो आधार है ,
    मैया आकर सम्भालो थारो परिवार है ,
  4. मेंहदी रची थारै हाथां में , घुल रहयो काजल आँख्यां में।
    चुनड़ी को रंग सुरंग , माँ राणी सती – माँ राणी सती।
    शक्तिधाम महिला मंडल के द्वारा किये जा रहे इस भजन कीर्तन में भक्ति रस की धारा बह रही थी तथा सभी उपस्थित समुदाय भक्ति रस में डूबे जा रहे थे।
    भजन कीर्तन की समाप्ति के बाद सभी भक्तों के बीच फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया।
    इस भजन कीर्तन में महिला मंडल की शकुंतला अग्रवाल, चंदा पोद्दार, रेणु अग्रवाल, अनुसूईया खेतान, रेखा मोदी, सरिता बंका, प्रेमलता गोयल, इंदिरा खंडेलवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    आज के आयोजन को सफल बनाने में ओम पोद्दार, रमेश मोदी, अक्षय अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, सूर्य नारायण, रितेश तुलस्यान, लक्ष्मण टेकरीवाल, पवन भगत, शंकर शर्मा, मनोज अग्रवाल, सज्जन चौधरी आदि की प्रमुख भूमिका रही।
undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment