प्रभु आहार ने मानसिक विक्षिप्त एवं दिव्यांग महिलाओं को खाना खिलाया

अनदेखी लाइव, पटना.

प्रभु आहार सेवा समिति द्वारा लगातार ज़रूरतमंदो की सेवा की जा रही है। इसी क्रम में आज महिला पूर्णावास गृह , राजीव नगर, पटना में रहनेवाली विक्षिप्त एवं दिव्यांग महिलाओं के बीच पूड़ी, सब्ज़ी, आचार, खीर, सेव एवं केला का वितरण किया गया। यह वितरण पल्लवी साहू,  मछली गली, पटना ने अपनी माता स्व. सीता साहू जी की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर किया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि गरीबों एवं असहाय लोगों को खाना खिलाकर काफी अधिक संतुष्टि होती है।

आज की सेवा में राकेश कुमार, मुकेश जैन, राकेश शर्मा, निर्मल शर्मा , मनीष तिवारी, अमरेश अग्रवाल, राकेश नारायण साहू, परेश नारायण साहू, हरेश नारायण साहू , मयूर नारायण साहू , मनीषा साहू एवं अन्य सदस्य मौजूद थे ।

भगवान महावीर का सन्देश – “क्षमा द्वारा क्रोध को शांत करें”

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment