
प्रभु आहार सेवा समिति एवं आधार फाउंडेशन के द्वारा आज 50 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को उनकी पसंद का भोजन खिलाया गया। ये सभी बच्चे कुम्हरार स्थित मध्य विद्यालय के रेनबो होम में रहने वाले हैं। मन पसंद खाना खाकर बच्चे काफी खुश हुए। मौके पर प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि इन बच्चों की खाना के अलावे अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा किया जाएगा। राकेश कुमार ने बच्चों से कहा कि जब सुबह उठते हैं तो घर मे अपने दादा, दादी, माता, पिता को गुड मॉर्निंग नही बोलकर उन्हें प्रणाम करें इससे उनको आशीर्वाद मिलेगा।
आज की यह सेवा अमरेश बहादुर अग्रवाल ने अपने पिता स्व. नरेन्द्र भूप बहादुर जी के पुण्यतिथि पर दिया।
आज के वितरण में अमरेश बहादुर अग्रवाल, राकेश कुमार, मुकेश जैन , राकेश शर्मा, एवं परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।






