पटना में जैन महिला का सोलहकारण व्रत, कर रही लगातार बत्तीस दिनों का उपवास

मंजुला जैन जो पटना एम्स के डॉ हंसमुख जैन की धर्मपत्नी है लगातार 16 दिनों का सोलहकारण व्रत कर रही है। एम पी जैन ने बताया कि सोलहकारण व्रत में 24 घंटे में केवल एक बार हल्का गर्म पानी पिया जाता है। इस व्रत में सोलह भावना होती है और प्रत्येक भावना पर दो दिन का व्रत किया जाता है। मंजुला जैन द्वारा 16 दिन का उपवास पूरा हो जाने पर जैन समाज की दर्जनों महिलाएं उनके घर पर जाकर उनके व्रत की अनुमोदना किया। महिलाओं ने उन्हें माला एवं मुकुट पहनाकर सफलतापूर्वक व्रत पूरा होने की भगवान से प्रार्थ किया। श्रीमती मंजुला जैन कुल 32 दिनों का उपवास कर रही हैं और इन 32 दिनों में प्रतिदिन केवल एक बार गर्म पानी पियेंगी। मंजुला जैन प्रति दिन प्रातः पांच बजे फुलवारी एम्स स्थित अपने आवास से मीठापुर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर जाकर 10 बजे दिन तक पूजा अर्चना करती हैं।

जैन धर्मावलंबियों में इसे लेकर बहुत उत्साह है। सभी इनके व्रत सफलतापूर्वक पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहें हैं। मंजुला के पति का इस व्रत को पूरा करने में भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंजुला जैन ने बताया कि उनकी नानी एवं दादी भी इस व्रत को कर चुकी हैं। इसी से उन्हें यह व्रत करने की प्रेरणा मिली है। जैन धर्म मे मान्यता है कि यह व्रत श्रावक द्वारा तीर्थंकर पद पाने के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने वाला किसी न किसी जन्म में तीर्थंकर पद प्राप्त करेगा।
१६ भावनाओं के नाम निम्न प्रकार से हैं:-

१.दर्शन विशुद्धि भावना
२.विनय संपन्नता भावना
३.शील-व्रत अनतिचार भावना
४.अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोग भावना
५.अभीक्ष्ण संवेग भावना
६.शक्तिस्तप भावना
७.शक्तिस्त्याग भावना
८.साधु समाधि भावना
९.वैयावृत्यकरण भावना
१०.अरहन्त भक्ति भावना
११.आचार्य भक्ति भावना
१२.बहुश्रुत भक्ति भावना
१३.प्रवचन – भक्ति भावना
१४.आवश्यक अपरिहाणि भावना
१५.मार्ग प्रभावना भावना
१६.प्रवचन वात्सल्य भावना ।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment