बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन ने मानसिक विक्षित ऐवम दिव्यांग महिलाओं को आम एवं स्नैक्स खिलाया तथा वस्त्र दिए

बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की महिलाओं द्वारा आज महिला पूर्णावस गृह , राजीव नगर ,पटना में रहने वाली 46 मानसिक विक्षित ऐवम दिव्यांग महिलाओं को आम एवं स्नैक्स खिलाया। इसके साथ हीं सभी महिलाओं को पहनने का वस्त्र भी दिया गया। आम खाकर सभी महिलाएं काफी खुश हुई। महिलाओं ने कहा कि आम खाकर उन्हें काफी संतुष्टि हुई। महिलाओं के वस्त्र भी पुराने हो गये थे तथा फट गए थे। कपड़े पाकर महिलाएं काफी अधिक प्रसन्न हुई। मौके पर बिहार अग्रवाल महिला अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने महिलाओं की समस्याओं के बारे में उन लोगों से बात की।

डॉ गीता जैन ने कहा कि इन महिलाओं की अन्य जरूरतें भी महिला अग्रवाल सम्मेलन पूरी करेगी।जैन ने कहा कि गरीबों की सेवा कर काफी अधिक संतुष्टि होती है।

एम पी जैन ने बताया कि आज की सेवा में अर्चना जैन, किरण केडिया, अनित कृष्ण, पुष्पा जैन, दीपा अग्रवाल, दया अग्रवाल, मंजू पारीख, मीना अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, रजनी खेमका, सुनैना सिंह, मधु मंजरी, प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment

× How can I help you?