रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने 11 गरीबों का मोतियाबिन्द का निःशुल्क ऑपरेशन कराया…अब इस दिन लगेगा शिविर

पटना। रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या ने राधा देवी ट्रस्ट के सहयोग से श्री बालाजी नेत्रालय में रविवार को 11 गरीब मरीजों के मोतियाबिंद का फेको विधि से निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष मोनी त्रिपाठी ने बताया कि यह शिविर पास्ट प्रेसिडेंट अश्वनी गुप्ता जी की ओर से उनके स्वर्गीय पिता बद्री प्रसाद गुप्ता की याद में लगाया गया। उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग किया। शिविर में मरीजों को दवा और खाने की सामग्री भी दी गई।

मौके पर बालाजी नेत्रालय के निदेशक डॉ. शशि मोहनका ने बताया कि इन मरीजों का चयन स्वास्थ्य शिविर में किया गया था। सभी का मोतियाबिंद काफी अधिक बढ़ा था। पैसों के अभाव में इन्हें ऑपरेशन कराने में परेशानी हो रही थी। इससे आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा था। राधादेवी ट्रस्ट के सचिव एमपी जैन ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक माह के चौथे रविवार को मरीजों के आंखों की निःशुल्क जांच की जाती है। गरीब मरीजों के मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन ट्रस्ट द्वारा करवाया जाता है।

कोषाध्यक्ष बिनोद अग्रवाल ने बताया की ट्रस्ट की ओर से संचालित यह नेत्रालय न्यू बहादुरपुर में बनाया गया है। इसमें अत्याधुनिक मशीनों से जांच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो रहा है। एमपी जैन ने बताया कि मौके पर डॉ. शशि मोहनका, बरखा मोहनका, रोटरी चाणक्य अध्यक्ष मोनी त्रिपाठी, सचिव ललित दलानिया, सीमा दलानिया , शान्तनु , प्रियंका , डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, सृष्टि, श्रेष्ठ और अनन्या रोटरैक्ट उपस्थित रहे।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment