पटना। मां वैष्णो देवी परिवार ने एक अनोखी पहल की है। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर मां ब्लड सेंटर में एक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें नारायणा हेल्थ बेंगलुरु की टीम से डॉ. सुनील भट्ट, डॉ. अजय कोहली, डॉ. रिया, विक्की राय, स्नेहा डी ने सहयोग किया।
शिविर करीब 50 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 15 बच्चों का चयन बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए किया गया। इलाज पर होने वाला खर्च प्रधानमंत्री फंड, कोल इंडिया, मुख्यमंत्री फंड और अस्पताल की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत निःशुल्क करने की सहमति दी गई है। कैंप के दौरान चिकित्सकों ने बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स भी दिए।

बच्चों को लायंस क्लब ऑफ पटना सेंटिनल, स्टार्ट 11, मारवाड़ी महिला मंच, वन बंधु महिला समिति ने कई उपहार दिए। एमपी जैन ने बताया कि कैंप को सफल बनाने में संस्थापक मुकेश हिंसरिया, अध्यक्ष जगजीवन सिंह बबलू, सचिव कन्हैया अग्रवाल कन्नू, मनीष बनेटिया, आलोक अग्रवाल, उमेश, नरेश अग्रवाल, अनन्त, किशन, राममनोहर व मां वैष्णो ब्लड सेंटर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।





