पटना। रोटरी पाटलिपुत्र का अपना हाथ गंवा चुके लोगों के लिए नि:शुल्क शिविर आयोजित किया। सक्षम नाम से आयोजित इस कैंप में रोटरी ने ऐसे लोगों की मदद की जो दुर्घटना या आघात के कारण हाथ खो चुके हैं। सचिव रुचिका अग्रवाल ने कहा कि 45 लोगों को कृत्रिम हाथ लगाकर उनके जीवन में खुशियां लौटाने का प्रयास किया गया। LN-4 (जिसका नाम एलेन के नाम पर रखा गया है जिसने एक दुर्घटना में अपना हाथ खो दिया था) कृत्रिम हाथ कोहनी के नीचे के नुकसान के लिए सबसे उपयुक्त है और आठ साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के इसे लगवा सकते हैं। इस कृत्रिम हाथ से प्राप्तकर्ताओं को सरल लेकिन महत्वपूर्ण दैनिक गतिविधियों जैसे कि वस्तुओं को पकड़ना, बालों में कंघी करना, खाना बनाना, खेती करना, गाड़ी चलाना आदि करने में मदद मिलती है।
कैम्प का उद्घाटन मेयर सीता साहू ने किया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सचिव के सैंथिल कुमार ने इससे प्रसन्न होकर कहा कि रोटरी इस तरह का आयोजन पूरे बिहार में करे। मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि एमएचएस असहायों के स्वास्थ्य लाभ में सहयोग के लिए हर संस्था के साथ है। आगामी रोटरी गवर्नर बागड़िया ने कहा कि रोटरी हमेशा इस तरह के कैंप का आयोजन करेगा। रोटरी कलकत्ता प्रेसीडेंसी के रंजन मुस्सद्दी ने कहा कि आप इस तरह के लाचार व्यक्ति को लाएं हम उन्हें ये कृत्रिम हाथ देकर उसे सक्षम बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका वीणा जैन ने किया।

अध्यक्ष अनिल रिटोलिया ने कहा कि रोटरी पाटलिपुत्र साल में दो बार कैम्प का आयोजन करता है। इस अवसर पर वनबंधु परिषद से राधेश्याम बंसल, महावीर अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, विमल जैन, गीता जैन, अमर कसेरा, कलकत्ता से राजेन्द्र खंडेलवाल, प्रोजेक्ट चेयर संगीता जैन, सरस्वती मुखर्जी, विपिन चाचान, गोपाल खेमका, प्रकाश चौधरी अन्य गणमान्य उपस्थित थे। रोटेरियन अमर कुमार सिन्हा ने कहा कि वह 100 लाभार्थी का खर्च वहन करेंगे। समीर झुनझुनवाला ने सक्षम कैंप की सफलता पर सब का आभार प्रकट किया। रोटरी पाटलीपुत्र के सदस्यों की टोली इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी थी। इसमें बबिता बिदेसरिया, पुष्पा जैन, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सुषमा रिटोलिया, संजीव अग्रवाल, सुबोध जैन, समीर झुंझुनवाला, विजय जैन और नवीन गुप्ता समेत अन्य का खास योगदान रहा।





