रोटरी पाटलिपुत्र लगाएगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर…पढ़ें कहां और कब लगेगा

पटना। रोटरी क्लब ऑफ पाटलिपुत्र की ओर से 30 अप्रैल को जरूरतमंदों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरित किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष अनिल रिटोलिया ने कहा कि इस शिविर का आयोजन राजेंद्रनगर रोड नंबर सात स्थित मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटीज के अस्पताल में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

रोटरी पाटलिपुत्र अपनी तरह का यह पहला नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर आयोजित कर रहा है। इसमें ऐसे लोगों की मदद की जा रही है, जो दुर्घटना या आघात के कारण हाथ खो चुके हैं या जन्म से हाथ से विकलांग हैं। नि:शुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर संयोजिका रोटेरियन वीणा जैन ने बताया कि इस कैंप के मुख्य सहयोगी रोटरी क्लब ऑफ कोलकाता प्रेसीडेंसी है। कोलकाता से सात सदस्यों की टीम इस कार्य को पूरा करने आ रही है। ये सारे कृत्रिम हाथ अंग अमेरिका की एक संस्था कम्यूनिटी आई केयर फाउंडेशन व एलेन मीडोज प्रोस्थेटिक हैंड फाउंडेशन की ओर से प्राप्त हुआ है।

जैन ने बताया कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक 70 दिव्यांगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। कृत्रिम हाथ कोहनी के नीचे के नुकसान के लिए सबसे उपयुक्त है और आठ साल से अधिक उम्र के सभी लोग लगवा सकते हैं। जैन ने बताया की कृत्रिम हाथ प्राप्तकर्ता सरल लेकिन महत्वपूर्ण दैनिक कार्य जैसे किसी वस्तु को पकड़ना, खाना बनाना एवं खाना, गाड़ी चलाना, बालों में कंघी करना, कम्प्यूटर चलाना आदि दिन प्रतिदिन के कार्य आसानी से कर सकते हैं।

क्लब की सचिव रुचिका ने बताया कि शिविर का उद्घाटमेयर सीता साहू करेंगी। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग बिहार के सचिव आईएएस श्री के सेंथिल कुमार हैं। सम्मानित अतिथि के रूप में डीजीई रोटेरियन एसपी बागरिया एवं मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटीज के अध्यक्ष रमेश गुप्ता उपस्थित रहेंगे। अध्यक्ष अनिल रिटोलिया ने बताया कि हर वर्ष यह कैम्प लगाया जायगा। एमपी जैन ने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण कैंप से लाभ उठाएं और अपने जीवन को आसान बनाएं।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment