बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, आंबेडकर के बारे में बता आगे बढ़ने की दी सीख

पटना। सुगादेवी प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राज अकेला ने जक्कनपुर स्थित संस्कारशाला के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं अन्य चीजें बांटीं। आंबेडकर जयंती पर बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटते हुए अमित ने बच्चों को बताया कि भारत के संविधान निर्माता आंबेडकर का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता था लेकिन आंबेडकर पढ़ाई के बल पर इतने आगे बढ़े।

अमित ने बच्चों को पेंसिल, स्केल, रबर और कटर आदि सामान देते हुए कहा कि आप सभी मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ सकते हैं। अमित राज ने बताया कि इस कार्यक्रम को करने का मार्गदर्शन बिहार अग्रवाल महिला अध्यक्ष डॉ. गीता जैन एवं बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मुकेश जैन के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से किया जा रहा है। पाठ्य सामग्री का वितरण अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कॉउंसिल के अशोक शर्मा के सहयोग से किया गया। पाठ्य सामग्री एवं कुरकुरे आदि पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने कहा कि हमलोग मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ेंगे। आज के वितरण में अमित कुमार, उत्तम सिंह, प्रह्लाद कुशवाहा, अशोक शर्मा आदि ने सहयोग किया।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment