भामाशाह की जयंती राजकीय समारोह घोषित होने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

पटना। बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज के कैबिनेट की बैठक में भामाशाह की जयंती को राजकीय समारोह तौर पर प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को मनाने के फैसले पर वैश्य समाज की ओर से इन्हें बहुत-बहुत बधाई दी गई।

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भामाशाह जयंती समारोह को राजकीय समारोह का दर्जा दिये जाने पर बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल, सचिव अक्षय अग्रवाल, भामाशाह विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शाह एवं राकेश कुमार, मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, वनबंधु परिषद के अध्यक्ष विजय किशोरपुरिया एवं राधेश्याम बंसल, श्याम मंदिर ट्रस्ट के बिनोद बंसल, राधादेवी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. शशि मोहनका एवं एमपी जैन, बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. गीता जैन, मारवाड़ी महिला सम्मेलन पटना की अध्यक्ष केशरी अग्रवाल, पटना जैन संघ के महासचिव मुकेश जैन सहित वैश्य समाज के अनेकों संस्थाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। अमर अग्रवाल ने माननीय श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भामाशाह जी को राजकीय सम्मान देकर मुख्यमंत्री ने पूरे वैश्य समाज को सम्मान देने का कार्य किया है । इसके लिए उनके प्रति पूरा समाज अनुगृहीत है । बधाई देने वालों में से राजेंद्र कुमार , राजा जी , प्रेमशंकर जी , सुरेंद्र प्रसाद शाह जी , संजू लाल जी , विवेक कुमार गुप्ता , राकेश कुमार , यू पी गुप्ता , कंचन गुप्ता , कृष्ण प्रसाद , डॉ. सुनील कुमार एवं अन्य थे ।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment