पटना। श्री जीण माता सेवा समिति की ओर से श्री जीण माता मंगलपाठ एवं भजन संध्या का आयोजन बैंक रोड स्थित शक्तिधाम अग्रसेन भवन में किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में राजस्थानी महिलाओं एवं पुरुषों के साथ ही जीण माता मंदिर कोलकाता एवं जीण माता परिवार खगड़िया से आये लोगों ने भाग लिया। मौके पर समिति के श्रवण गोयनका ने बताया कि यह जीण माता देवी रूप में प्रकट नहीं हुई थीं बल्कि मनुष्य से देवी रूप में परिवर्तित हुई थीं। इनकी चमत्कारी शक्ति ऐसी है कि इन्हें शक्तिपीठ की तरह पूजनीय माना जाता है। जीण माता का प्रसिद्द मंदिर सीकर जिले में रेवासा से लगभग 10 किमी दूर है।
मौके पर जीण माता मंगलपाठ में 501 महिलाओं ने राजस्थानी वेशभूषा में पाठ किया। –
जीण जीण भज बारम्बारा, हर संकट का हो निपटारा
नाम जपे मां खुश हो जावे, संकट हर लेती है सारा।
विघ्न हरण मंगल करन–गौरी सूत गणराज
कंठ विराजो शारदा आन बचाओ लाज।
मंगल भवन अमंगलहारी, जीण नाम होता हितकारी
एमपी जैन ने बताया कि इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अमर अग्रवाल, संजीव मुनका, विजय किशोरपुरिया, श्रवण गोयनका, सज्जन मोदी, सुशील पंसारी, अक्षय अग्रवाल, मनीष माखारिया, अरविन्द सर्राफ, संजय मुनका, राजेश सिकारिया, राजेश गुप्ता ,सौरभ सिंघानिया, राजेश चौधरी, सुभाष चौधरी,विनोद सिकारिया, सहित समिति के अन्य पदाधिकारी लगे हुए थे।
