पटना। नए वर्ष पर एक जनवरी को प्रभु आहार की टीम ने कुम्हरार मध्य विद्यालय स्थित रेनबो होम में रहने वाले छोटे बच्चों संग खुशियां बांटी। ठंड के मौसम को देखते हुए प्रभु आहार टीम की ओर से होम में रहने वाले सभी बच्चों को ऊनी टोपी एवं मोजा दिया गया। बच्चे इसे पाकर बहुत खुश हुए एवं उन्होंने तुरंत टोपी और मोजा पहन लिया। प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों की अन्य जरूरतों को भी हमलोग पूरा करेंगे।
साथ ही सभी बच्चों को उनकी पसंद का केक एवं नाश्ता भी जैन संघ की ओर से करवाया गया। संघ के नितिन जैन ने बताया की बच्चों को छुट्टी के दिनों में नाश्ता की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के साथ मुकेश जैन, राकेश कुमार, एमपी जैन, सुबोध जैन, नितिन जैन, राकेश शर्मा, मनोज जैन, प्रिंस मिश्र, धर्मराज केसरी, दुर्गा राय, रवि कुमार, ईशा जैन एवं पुष्पा जैन आदि ने खुशियां बांटी।





