कच्छा, बनियान गिरोह ने मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस से लाखों का सामान लूटा

नाव से आए आठ अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को बनाया बंधक

अनदेखी लाइव, पटना.  

कच्छा, बनियान गिरोह के अपराधियों ने हथियार के बल आज अहले सुबह पटना में मेट्रो प्रोजेक्ट के कैम्प ऑफिस को निशाना बनाया। लगभग डेढ़ घंटे तक कोहराम मचाते अपराधियों ने वहां से लाखों रुपए का लोहे का चैनल लूट लिया. यहां तक कि अपराधियों ने कैम्प ऑफिस में श्रमिकों के लिए रखी दवाइयों को भी लूट लिया। यहां लगे AC को भी लूटने की कोशिश हुई, पर अपराधी उसे उखाड़ नहीं पाए। यह वारदात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई है। वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी दियारा इलाके से नाव में सवार होकर आए थे. पुलिस को सुबह 4:30 बजे सूचना मिली. ऐसा प्रतीत होता है कि महागठबंधन की सरकार बनते और उसमें राजद के लीड रोल में रहने से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. अब वे कहीं भी, कहीं भी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं. प्रशासन की हनक मानो खत्म हो गयी है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापुर पुल से गंगा पथ की तरफ जाने वाले रास्ते में मेट्रो प्रोजेक्ट का कैम्प ऑफिस है। करीब 3 महीने पहले प्रोजेक्ट के लिए वहां सरकार ने जमीन अधिग्रहण किया था। यहां पर मेट्रो के पुल के लिए गार्टर बनाने का काम चल रहा था। इसके लिए लोहे के सैकड़ों चैनल लाए गए थे। इनकी देख-रेख के लिए 2 सिक्युरिटी गार्ड ड्यूटी पर थे। दूसरी तरफ, गंगा नदी का जल स्तर भी बढ़ता जा रहा है। इस कारण गंगा नदी का पानी मेट्रो के कैम्प ऑफिस तक पहुंच गया। नाव से आने में अपराधियों को आसानी हुई। हथियार के बल पर दोनों सिक्युरिटी गार्ड को बंधक बनाया। फिर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। सारे सामान को नाव पर लोड किया और फरार हो गए। गार्ड के अनुसार 4-4 के ग्रुप ने उन्हें बंधक बनाया था। वो सभी कच्छा, बनियान और लूंगी पहने हुए थे. अपराधियों के जाने के बाद गार्ड ने सबसे पहले मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों को जानकारी दी। फिर शनिवार की सुबह 4:30 बजे बुद्धा कॉलोनी थाना को बताया। तब थानेदार निहार भूषण अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पूरे मामले की जांच की। अब FIR दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार अपराधी दियारा इलाके से आए थे। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है। पुलिस को शक है कि ऑफिस की संपत्ति के बारे में जिसे पक्की सूचना होगी, उसी ने अपराधियों को जानकारी दी होगी. बिना किसी नजदीकी खबरी के इस तरह से निडर होकर वारदात नहीं हो सकती है.

  हो रही जय जयकार दादीजी थारो मंदिर में

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment