पटना। मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी की वार्षिक बैठक में वर्ष 2022-24 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से रमेशचंद गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। हेल्थ सोसाइटी अन्य पदाधिकारियों का भी भी चुनाव किया गया। मौके पर नए अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता मारवाड़ी हेल्थ सोसाइटी की ओर से संचालित अस्पताल में मरीजों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना होगी।
चयनित पदाधिकारी
अध्यक्ष : रमेश चन्द्र गुप्ता
कार्यकारी अध्यक्ष : विजय कुमार किशोरपुरिया
सचिव : पुरुषोत्तम अग्रवाल
उपाध्यक्ष : राधे श्याम बंसल, प्रशांत बंका, अरुण कुमार रुंगटा, सुबोध गोयल
संयुक्त सचिव :दिनेश अग्रवाल, हरिकृष्ण अग्रवाल, राजेश सिकारिया, विनोद अग्रवाल
कोषाध्यक्ष : सुजीत सिंघानियां
जनसंपर्क अधिकारी : गोपाल कृष्ण मोदी
मीडिया प्रभारी : एमपी जैन





