आदमखोर बाघ : वीटीआर में युवक को बनाया 8वां शिकार, नहीं पकड़ सकी रेस्क्यू टीम

रामनगर के गोवर्धना के डुमरी चेकनाका के पास शुक्रवार सुबह शौच करने गए संजय कुमार (35) को आदमखोर बाघ ने मार डाला। वह बाघ का आठवां शिकार बना है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के आदमखोर बाघ ने शुक्रवार को फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना पश्चिमी चंपारण जिले में रामनघर के गोवर्धना की है। वीटीआर में बाघ के हमले से बीते ढाई महीने में ये 8वीं मौत है। एक दिन पहले ही आदमखोर बाघ ने घर में सो रही एक 12 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया था। रेस्क्यू टीम अब तक बाघ को नहीं पकड़ सकी है। जानकारी के मुताबिक रामनगर के गोवर्धना के डुमरी चेकनाका के पास शुक्रवार सुबह बाघ ने संजय कुमार (35) पर हमला कर दिया। उस समय वह शौच कर रहा था।

पकड़ने में विशेषज्ञ भी फेल
वीटीआर से सटे रिहायशी इलाकों में बीते कई दिनों से दहशत का माहौल है। बीते 26 दिनों से आदमखोर बाघ का रेस्क्यू चल रहा है। रेस्क्यू टीम में पहले 75 लोगों को लगाया गया था। इस समय 400 लोगों को बाघ को पकड़ने के काम में लगाया गया है। इनमें लगभग 250 वन कर्मी और स्थानीय शामिल हैं। इसके अलावा देश के कई हिस्से से एक्सपर्ट और शूटर बुलाये गए हैं लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। टाइगर लगातार रेस्क्यू टीम को चकमा दे रहा है।

जंगल में घूमता बाघ।
undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment