ट्रस्ट द्वारा संस्कारशाला के बच्चों बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित

सम्यक न्यूज़, पटना.

शुगादेवी सीताराम प्रणामी ट्रस्ट द्वारा आज जैन संघ के महासचिव मुकेश जैन एवं बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर जक्कनपुर स्थित संस्कारशाला सह पुस्तकालय में लगभग 100 बच्चों के बीच तिरंगा झंडा वितरित किया गया। उन्हें अपने-घरों पर 13 अगस्त से लेकर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त समारोहपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही बच्चों को कुछ अतिरिक्त झंडे भी दिये गये और उनको बताया गया कि जिनके घरों पर झंडा नहीं लगा होगा, उनको भी घर पर लगाने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय ध्वज पाकर सभी बच्चे-बच्चियां बहुत खुश हुई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को बिस्किट दिया गया तथा नाश्ता कराया गया।

जैन संघ के महासचिव मुकेश जैन ने बताया कि आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में  उत्तम सिंह, दीपक कुमार, शौर्य राज,  संजीव कुमार, अमित कुमार,राकेश पांडे, प्रमोद कुमार केशव देव, गौतम दत्ता एवं शत्रुघन कुमार आदि लगे हुए थेl

भाई-बहन के निश्छल प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment