सावन में मोरनी बन के छम छम नाचूँ,
सम्यक न्यूज़, पटना.
वन्डर वीमेन्स ऑफ पटना की सदस्याओं द्वारा आज जहाजी कोठी में सावन मिलन धूमधाम से मनाया गया। संस्था की अध्यक्ष मंजूषा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। महिलाओं द्वारा कई तरह के गेम्स खेले गए। लजीज व्यंजन के साथ सावन गीत-संगीत के साथ फैशन शो हुआ। वृहद हाउजी में प्रथम स्थान पर मृदुला देवी, दूसरे पर शोभा देवी और तीसरे पर अनुराधा रहीं। गायन में मंजूषा सिंह ने सावन गीतों पर झुमाया। “सावन में मोरनी बन के छम छम नाचूँ, बरसो रे बरसो मेघ बरसो” आदि गाने पर महिलाओं ने धमाल मचाया। संस्था की सचिव अनुराधा ने बताया कि सभी महिलाओं ने अपनी उम्र बंधन को तोड़ कर प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए।
अकेले चुनाव लड़े नीतीश, दहाई सीट नहीं मिलेगी – चिराग





