इंजीनियर बनते बनते “करोड़पति” साइबर ठग बन गया

एक साल में दो करोड़ कमाए, पटना में घर से मिले 33 लाख नकद और हीरे का हार

सम्यक न्यूज़, पटना.

पटना पुलिस ने 23 साल के एक ऐसे शातिर साइबर क्रिमिनल को 33 लाख नकद रुपये के साथ पकड़ा है, जो JEE मेंस क्वालिफाइड है। पिछले एक साल में अपने साथियों के साथ मिलकर वह दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। इस बार उसने तेलंगाना के एक व्यापारी के साथ KIA MOTORS की एजेंसी दिलाने का नाम पर फ्रॉड किया, मगर किस्मत दगा दे गयी. इसके बाद तेलंगाना पुलिस ने पटना में उसके घर छापा मारा जिसमें 33 लाख रुपए कैश और हीरे का हार मिला है।

साइबर अपराधी के घर से 33 लाख रुपये नकद बरामद

रविवार को पटना में पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने हनुमान नगर के पूर्वी “Kसेक्टर एक घर में छापेमारी की थी। वहीं से आकाश को पकड़ा। वह यहाँ किरायेदार था. इसके घर से पुलिस ने साइबर ठगी के 33 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। साथ ही साइबर ठगी के रुपयों से खरीदे गए डायमंड का कीमती हार, 3 अंगूठी और 5 मोबाइल फोन बरामद किया जिसके बाद पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। यह मूल रूप से नालंदा जिले के कतरीसराय थाना के तहत गंगापुर गाँव का रहने वाला है।

KIA MOTORS का डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगे 29 लाख

आकाश के पकड़े जाने का सीधा कनेक्शन तेलंगाना से जुड़ा है। इसने अपनी टीम के साथ मिलकर तेलंगाना में साइबराबाद के निजामपेट के रहने वाले 40 साल के विलुका विजय कुमार के साथ बड़ी ठगी की थी। लग्जरी गाड़ी बेचने वाली कंपनी KIA MOTORS  के डीलरशीप, NOC, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस दिलाने के नाम पर 29 लाख रुपए की ठगी की गई। इस मामले में तेलंगाना में साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने 16 जुलाई को FIR दर्ज किया था।

तेलंगाना की पुलिस टीम इस केस की जांच कर रही थी। इसी क्रम में उन्हें साइबर अपराधियों का लोकेशन बिहार में पटना मिला। इसी आधार पर वहां से एक टीम पटना आई और पत्रकार नगर थाना जाकर थानेदार मनोरंजन भारती से मिली और केस के बारे में बताया. इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आकाश को पकड़ा। इसके बाद पूछताछ में आकाश ने बताया कि रुपयों की कमी की वजह से वो आगे की पढ़ाई नहीं कर पाया। फिर 2021 में उसकी भेंट नवादा के रहनेवाले एक बड़े साइबर क्रिमिनल से हुई। इसके बाद वो उसके साथ हो गया। अब तक ठगी से करोड़ों रुपए की संपत्ति सभी ने मिलकर अर्जित की है। इसके पहले भी आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना ने नवादा से 33 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था. अब पुलिस आकाश के कांट्रैक्ट और संपत्ति का पता लगा रही ही है। साथ ही इसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है।

रोहतास के तुतला भवानी जलप्रपात में आयी रौनक

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment