रोटरी पाटलिपुत्र ने मनाया इन्द्रधनुषी सावन

सम्यक न्यूज़, पटना.

रोटरी क्लब आफ पाटलिपुत्र द्वारा रेड कार्पेट में इन्द्रधनुषी सावन संध्या का आयोजन किया गया। रोटरी के  सदस्यों में मेल-मिलाप बढ़ाने के उद्देश्य से फ़ेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत ये आयोजन किया गया. कार्यक्रम की  संयोजक रीता अग्रवाल ने सबका स्वागत किया। संयोजक मंडली की रीता अग्रवाल, नीति झुनझुनवाला, उमा सर्राफ़, बबीता विदेसरिया, अनिता कृष्ण, नीशा अग्रवाल ने इन्द्रधनुषी रंग के परिधान में स्वागत नृत्य से सबका मन मोह लिया। रोटरीयन ने कपल डांस प्रतियोगिता का भी आनन्द उठाया। अमर-रेणु , नवीन-शर्मिला, विश्वप्रिय- रजनी, चिरंजीवी-पूनम, श्याम-अंजु की जोड़ी डांस में हिट रही। नितीन मैतिन, सीमा छापोलिया, समीर, संदीप अखौरी ने पुराने गाने गाकर माहौल को रंगीन कर दिया। मौके पर अनेक तरह के गेम भी रखे गये थे।

इस अवसर पर दो नये सदस्य डा० विनय रंजन व ऋषभ दुग्गर को रोटरी पाटलिपुत्र परिवार में शामिल किया गया. दोनों सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर सम्मान दिया गया. रोटरी पाटलिपुत्र के अध्यक्ष अनिल रिटोलिया व सचिव रूचिका अग्रवाल ने कहा कि रोटरी पाटलिपुत्र सामाजिक सेवा कार्य के साथ साथ सदस्यों के परिवार संग व उनके बीच हर भारतीय उत्सव मनाता है। इस अवसर पर पी डी जी विवेक कुमार, चिरंजीवी खंडेलवाल, बिंदु सिंह, रेलवे के वरीय अधिकारी राजेश सिंह, अमर कुमार सिन्हा, डा० एस एस झा, अशोक अग्रवाल, सुबोध जैन, विजय वीणा जैन, नवीन गुप्ता, सुनील छापोलिया, अरुण वीणा अग्रवाल, मुकेश जैन, नंद अग्रवाल व क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे। विनोद चौधरी ने संयोजक टीम की रोचक तैयारी की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।

पुरी शंकराचार्य की जन्मस्थली में मनसा देवी मन्दिर का ढांचा तैयार

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment