धूम धाम से मनाई गयी श्री दादीजी झूलनोत्सव तथा सिंधारा महोत्सव
शक्तिधाम सेवा न्यास द्वारा आज बैंक रोड स्थित शक्तिधाम मंदिर में श्री राणीसती दादीजी का झूलनोत्सव सिंधारा एवं सावन तीज महोत्सव बड़े हीं धूम धाम से मनाया गया। दादीजी की सेवा में विशेष श्रृंगार किया गया, मेहँदी लगाई गयी तथा पूरे मन्दिर को बहुत हीं आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया तथा छप्पन भोग लगाया गया जो सभी के मन को मोह रहा था। इस अवसर सैंकड़ों की संख्याएँ में महिलायें राजस्थानी वेश भूषा में सजकर लाल पीली साड़ी , चुनड़ी ओढ़े श्री दादीजी को झूलन झुलाते हुए गा रही थी

ओ झूला झूले दादी माँ – झुलावे बेटी आपकी !, अरे श्याम झूले – हनुमत झूले – झूले शंकर त्रिपुरारी !! राधा रानी झूला झूले – ओढ़े चुनर तारा रा !!!

साथ हीं महिलायें दादीजी का आह्वान भी कर रही थी -“धोये – धोये आँगना में , आवो म्हारी दादीजी। बालकिया बुलावे बेगा , आवो म्हारी दादीजी।।””देखो प्यारी चम – चम करती दादीजी की चुनड़ी झिलमिल – झिलमिल तारा चमके दादीजी की चुनड़ी ” शक्तिधाम महिला मंडल के द्वारा किये जा रहे इस भजन कीर्तन में भक्ति रस की धारा बह रही थी तथा सभी उपस्थित समुदाय भक्ति रस में डूबे जा रहे थे। भजन कीर्तन की समाप्ति के बाद सभी भक्तों के बीच फल एवं मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि में शयन आरती के समय श्री दादीजी की विशेष शयन आरती हुई “ॐ जय श्री राणी सती जी मैयो , जय श्री राणी सती जी । अपने भक्त जनों की दूर करे विपति।।” इस रात्रि आरती में काफी बड़ी संख्या में भक्तगणो ने भाग लिया तथा माता से आशीर्वाद लिया। भजन कीर्तन एवं रात्रि आरती में शक्तिधाम महिला मंडल की शकुन्तला अग्रवाल , अनुसुईया खेतान ,चंदा पोद्दार , रेखा मोदी ,रेणु अग्रवाल ,सरिता चौधरीं ,प्रेमलता गोयल सरिता बंका, सरोज बंका, इंदिरा खंडेलवाल, मंजु जैन आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक अमर कुमार अग्रवाल , ओम पोद्दार , रमेश मोदी, अक्षय अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, पवन भगत, सूर्य नारायण सहित न्यास के अन्य लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई।





