राज्य के 125 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल
एम.पी जैन, पटना
बिहार के युवा हर क्षेत्र में सबसे आगे रहते हैं और इनकी प्रतिभा का लोहा पूरा देश मानता है। तीन दिन पहले घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा परिणामों से यह एक बार फिर सिद्ध हुआ है जिसमें सिर्फ बिहार के 125 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उपरोक्त बातें बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष महेश जालान ने सीए की परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों के सम्मानार्थ पूरे प्रदेश में कल आयोजित प्रतिभा पर्व 2022 का आगाज करते हुए कहीं। श्री जालान ने कहा कि पटना के अतिरिक्त राज्य के अनेक छोटे-बड़े शहरों के छात्रों ने यह कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस वर्ष इस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर केवल 15 प्रतिशत छात्र हीं सफल हुए हैं।
मौके पर कार्यक्रम के संयोजक आशीष आदर्श ने कहा कि सफल छात्रों की मेहनत का सम्मान करने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतिभा पर्व का आयोजन किया गया जिसमें सम्मेलन की शाखाओं ने अपने-अपने क्षेत्र से सफल प्रतिभागियों को उनके आवास एवं कार्यालय में जाकर माला, गुलदस्ता और सम्मान पत्र प्रदान किया।

सम्मेलन के महामंत्री योगेश तुलस्यान एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हरे कृष्ण अग्रवाल और संतोष बंका ने बताया कि पटना में सुश्री पल्लवी अग्रवाल टेकरीवाल, वर्षा गुप्ता और उद्धव जालान को सम्मानित किया गया है। इनके अतिरिक्त आकाश अग्रवाल, मयंक मोदी, निखिल कनोडिया, स्वाति बालोदिया, वर्षा अग्रवाल, सूरज जालान, हर्षित मेंगोटिया, निकुंज मस्करा, अंशु संथालिया, प्रकाश कुमार लाठ, सिमरन पंसारी, निशांत चौधरी, मोहित डोकानिया, आदित्य मुरारका, रोहन कुमार, उमंग बियानी, प्राची अग्रवाल, ट्विंकल गोयनका, राघव केजरीवाल, हर्ष अग्रवाल, कोमल संचेती और श्रेयांश जैन को भी सम्मेलन की स्थानीय शाखाओं ने सम्मानित किया।
प्रतिभा पर्व को सफल बनाने में वरीय उपाध्यक्ष राजेश बजाज और नीरज खेड़िया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर टीबड़ेवाल प्रमंडलीय उपाध्यक्ष दीपक मस्करा और अजय टीबड़ेवाल राजेश सुंदरका नीरज मस्करा रवि गोयनका राधेश्याम मिश्रा आदि की सराहनीय भूमिका रही।
पटना के 22 पार्कों का सौन्दर्यीकरण मार्च तक





