बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा आज शक्तिधाम में आयोजित सावन मिलन महोत्सव कि शुरुवात लड्डू गोपाल को झूला पर विराजमान कर विधिवत पूजा से की गयी. लड्डू गोपाल को फल एवं तरह तरह के पकवान से भोग लगाया गया. महिलाओं द्वारा प्रभु को झूला झुलाया गया. पूजन के पश्चात महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से “अच्युतम केशवम – कृष्ण दामोदरम” भजन गाया गया जिससे हाल का पूरा माहौल कृष्णमय हो गया. मौके पर मुख्य अतिथि पटना महापौर सीता साहु सहित डॉ बिंदा सिंह , मोनी त्रिपाठी, पिंकी, निशा जैन, शकुन्तला अग्रवाल, मधु मंजरी, पुष्प लता अतिथियों ने भी भजन में अपना सुर मिलाकर भजन का आनंद उठाया.

अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा आयोजित सावन मिलन महोत्सव को अध्यक्ष डॉ गीता जैन ने आज एक नया रूप देकर इसे पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रारम्भ किया. करीब 200 से अधिक महिलाओं को दिया गया योग पुस्तिका, एवं पौधा. महिलाओं ने शहर में अधिक से अधिक पौधा लगाने एवं कपड़े का थैला इस्तेमाल करने की शपथ ली.
मौके पर बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मलेन के अध्यक्ष अमर अग्रवाल, महासचिव अक्षय अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा प्रारम्भ किये गए अभियान का समर्थन किया. अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाओं के इस सावन महोत्सव में इंद्र भगवान ने भी अपनी कृपा दृष्टि दिखाई और सावन में पहली वर्षा का महिलाओं ने आनद उठाया।

सावन महोत्सव में नृत्य एवं संगीत
कार्यक्रम की शुरुवात में अनिता कृष्ण ने भजन श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी गाकर लोगों को सावन के रंग में सराबोर कर दिया। पूजा उपाध्याय के नृत्य छाई घटा सावन की पर सचमुच पूरे आकाश में सावन की घटा छा गई।
महोत्सव में प्रतियोगिताओं का आयोजन
सावन महोत्सव में कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित किया गया .
सावन क्वीन प्रतियोगिता में सावन क्वीन बनी सुषमा गुप्ता, रानो, पिंकी एवं स्वेत लता ने रनर का पुरस्कार प्राप्त किया।
इस सावन मिलन में महिलाओं की ज्ञान की परीक्षा ली गई और उनसे प्रश्न पूछे गए।
प्रश्नोत्तरी में गुंजन अग्रवाल, नीना अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सुनीता झुनझुनवाला ने पुरस्कार प्राप्त किया।
मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सुषमा गुप्ता एवं द्वितीय पुरस्कार सुनीता गया ने जीता.
बैलून ब्लास्ट प्रतियोगिता में अर्पिता अग्रवाल ने अंत तक अपनी बैलून को फूटने से बचाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अतिरिक्त विभिन्न तरह के लक्की गेम, फटाफट गेम का आयोजन किया गया .
महिलाओं ने बम्पर हाउजी खेलकर पुरस्कार बटोरे .
महिलाओं फ़ूड स्टाल सहित हस्त निर्मित कई तरह के सामानों के आकर्षक स्टाल लगाकर अपने अपने उत्पादों की बिक्री की .
कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिलाओं को हरी हरी चूड़ियां, बिंदी, नास्ते का पैकेट, पौधा तथा अन्य सामान सम्मेलन की ओर से दिए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला सम्मेलन की संरक्षिका मधु अग्रवाल , डॉ गीता जैन, शकुन्तला अग्रवाल, नीता गोयल , अर्चना जैन, रजनी खेमका , पुष्पा जैन, रूबी, सुधा अग्रवाल , नीरजा कृष्ण, दया अग्रवाल , तनुजा अग्रवाल, ज्योति बंसल, किरण केडिया, सुरभि अग्रवाल, अनीता कृष्ण , दीपा अग्रवाल, अनुपम, आदि का प्रमुख योगदान रहा।





