मीठापुर जैन चैत्यालय निर्माण पर घटयात्रा, वेदी प्रतिष्ठा एवं विधान का आयोजन

मीठापुर दिगम्बर जैन मंदिर का जीर्णोद्धार आचार्य शिरोमणि  श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के शुभ आशीष से परम तपस्वी संत  पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के निर्देशन में चल रहा है।

प्रतिष्ठाचार्य धार्मिक  अनुष्ठान कराते हुए

मीठापुर दिगम्बर जैन मंदिर का जीर्णोद्धार किये जाने के कारण नए चैत्यालय के निर्माण कर वेदी प्रतिष्ठा सम्पन्न कराने हेतु भोपाल के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी सुमित भैया जी एवं बाल ब्रह्मचारी अनिल भैया जी का पटना आगमन हुआ है। ब्रह्मचारी भैया जी  के निर्देशन में नवीन मंदिर निर्माण हेतु भव्य वेदी प्रतिष्ठा महा महोत्सव का  कार्यक्रम चल रहा है।  इस प्रतिष्ठा महोत्सव में समाज के प्रत्येक महिला पुरुष बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।

वेदी प्रतिष्ठा में बैठी महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालुगण

  आज प्रातः सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पीली साड़ी में कलश लेकर घट यात्रा में निकली। साथ मे पुरुष वर्ग भी सफेद कुर्ता पजामा पहने चल रहे थे। यह घट यात्रा मीठापुर दिगम्बर जैन मंदिर से निकलकर दयानन्द विद्यालय होते हुए वापस नए चैत्यालय स्थल तक आयी।

वेदी प्रतिष्ठा में मीठापुर दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन कासलीवाल एवं अन्य

  यहां प्रतिष्ठाचार्य ने वेदी शुद्धि कराई तथा वेदी पर भगवान की प्रतिमाओं को विराजमान कराया। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य ने विधान कराया जिसमे काफी अधिक संख्या में लोगों ने भाग लिया।

   नए चैत्यालय में ध्वजारोहण किया गया एवं भगवान की शांतिधारा की गई।

भगवान् कि शांतिधारा करते श्रद्धालु

  एम पी जैन ने बताया कि आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष विजय जैन कासलीवाल, नरेंद्र गंगवाल, प्रदीप  छाबड़ा जैन, विजय काला जैन, राजू पाटनी, कमल छाबड़ा, बिमल विनायका, ओम टोंग्या जैन, सुनील बड़जात्या, निर्मल सेठी, अजय पाटनी, ईशान जैन, दीपक  कासलीवाल, ममता छाबड़ा, नीतू छाबड़ा, ममता बड़जात्या, पिंकी काला, निशा जैन, अर्चना जैन, सोमा कासलीवाल, गीता जैन, मोना बाकलीवाल जैन,  उर्मिला कासलीवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment