परसा बाज़ार में स्कूल बस गड्ढे में पलटी, हादसा टला

सम्यक न्यूज़, पटना.   

पटना के परसा बाजार थाना अंतर्गत लीड्स एशियन स्कूल की बस शनिवार को अचानक सड़क किनारे खड्ड में पलट गई. स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को वापस घर ले जाने के दौरान हादसा हुआ. हादसे के बाद बस में सवार दर्जनों बच्चों में चीख-पुकार मच गई और पटना – गया मार्ग से गुजर रहे राहगीरों में भी अफरा-तफरी हो गयी.

बस पलटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर उसमें फंसे बच्चों को बाहर निकाला. ग्रामीणों के मुताबिक बच्चों को हल्की फुल्की चोट लगी है. कोई गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ है. स्कूल बस पलटने की खबर मिलते ही मौके पर परसा बाजार थाना पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई उधर घटना के बाद आनन- फानन में स्कूल की बस को स्कूल प्रबंधन द्वारा निकलवा लिया गया. बच्चों के सकुशल होने की खबर पाकर गार्जियन ने भी रहत की साँस ली.

स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद नाजिम ने बताया कि लीड्स एशियन स्कूल में शनिवार को छुट्टी के बाद चालक बच्चों को लेकर घर छोड़ने के लिए निकला था. चालक स्कूल लौट रहा था और उस समय बस में महज 7 से 8 बच्चे सवार थे. बताया जा रहा है कि बस का एंड टूट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.

पुलिस ने घटना के संदर्भ में बताया कि बस के स्टीयरिंग के पास एंड नाम का कोई पार्ट्स रहता है जिसके टूट जाने के चलते स्टीयरिंग फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस दौरान बस की स्पीड काफी कम थी जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया.

नेत्र रोगियों के लिए वरदान है राधा देवी मोहनका मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट—महापौर

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment