जीर्णोद्धार के बाद गरीबों के निःशुल्क इलाज हेतु औषधालय खुला

आज राजगीर जैन धर्मशाला के सामने स्वर्गीय बद्री प्रसाद आत्माराम सरावगी धर्मार्थ होमियो औषधालय का उद्घाटन बिहार अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ गीता जैन एवं समाजसेवी एम पी जैन ने किया। मौके पर डॉक्टर जैन ने कहा कि गरीबों के लिए यह औषधालय एक वरदान के रूप में है।

उद्घाटन के मौके पर राजेंद्र जैन, जया जैन, गीता जैन एवं एम पी जैन का स्वागत करते क्षेत्रीय मंत्री एवं अन्य


मौके पर उपस्थित स्वर्गीय बद्री प्रसाद के पौत्र जयपुर निवासी राजेन्द्र जैन एवं नरेंद्र जैन ने बताया कि यह निःशुल्क औषधालय 1972 से कार्य कर रहा था। लेकिन पिछले कुछ समय से इसकी बिल्डिंग खराब हो गई थी। जिसका जीर्णोद्धार कर औषधालय हेतु नई बिल्डिंग बनाई गई है। जैन ने बताया कि इस औषधालय के द्वारा मरीजो को दवा सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाती है।
मौके पर डॉ सुबोध कुमारने बताया कि इस औषधालय से प्रतिमाह करीब एक हजार से अधिक मरीजों का निःशुल्क इलाज होता है तथा दवा भी निःशुल्क दी जाती है।


मौके पर जयपुर से स्व. बद्री प्रसाद की पौत्र बहु जया जैन एवं प्रपौत्र विशि जैन और प्रपौत्री रिद्धि जैन भी उपस्थित थे।
आज उद्घाटन के मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक विजय जैन, व्यावसायिक प्रबंधक राज शेखर, धर्मशाला प्रबंधक मुकेश जैन, लालमन्दिर एवं सरस्वती पुस्तकालय प्रबंधक रवि जैन, उपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय पुजारी उपेंद्र जैन सहित अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।

undekhilive
Author: undekhilive

Leave a Comment